उदयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट का इंजन हुआ खराब

विमान को बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा 

 | 
Indigo Airlines announces changes in flight schedules

दिल्ली से उदयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में खराबी होने से विमान को बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली लौटना पड़ गया। 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए)  के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंडिगो का एक विमान इंजन में कंपन की वजह से गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। विमान उदयपुर जा रहा था।

डीजीसीए ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से उदयपुर के लिए इंडिगो की एक उड़ान के दौरान ए-320 नियो विमान के इंजन-2 में कंपन का पता चला। इके बाद विमान को सुरक्षित दिल्ली में उतरा गया। वहीं सभी यात्रियों को उदयपुर के लिए संचालित एक अन्य विमान में बिठाया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News