जाने त्यौहारी सीजन मे उदयपुर से दिल्ली रेल और एयर कनेक्टिविटी

 | 
Udaipur Delhi Air and Rail Connectivity

 

Udaipur Times, Travel Update: दिवाली की छुट्टियों मे उदयपुर मे न सिर्फ पर्यटन बल्कि उदयपुर मे रहने वाले प्रवासी और पेशेवर कामगार और उदयपुर से विभिन्न राज्यों मे काम करने वाले पेशेवर और स्टूडेंट्स की भी बड़ी संख्या मे आवाजाही लगी रहती है। Udaipur Delhi Rail and Air Connectivity 

ऐसे मे देश की राजधानी दिल्ली से उदयपुर की एयर कनेक्टिविटी और रेल नेटवर्क के बारे मे जानते है।

उदयपुर से दिल्ली तक की रेल कनेक्टिविटी Udaipur Delhi Rail Connectivity 

20473/20474 चेटक एक्सप्रेस

उदयपुर सिटी स्टेशन से दिल्ली सराय रोहिल्ला तक चलने वाली चेटक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20474 प्रतिदिन उदयपुर से शाम 17:00 बजे चलकर अगले दिन 5:05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुँचती है।

इसी प्रकार दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर तक चलने वाली चेटक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20473 प्रतिदिन दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 19:40 बजे रवाना होकर अगले दिन 7:48 बजे उदयपुर पहुंचती है ।

मार्ग मे यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, फतहनगर, कपासन, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, श्री माधोपुर, कंवत, नीम का थाना, डाबला, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट मे ठहराव करती है।

12963/12964 मेवाड़ एक्सप्रेस

उदयपुर सिटी स्टेशन से हज़रत निजामुद्दीन दिल्ली तक चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12964 प्रतिदिन उदयपुर से शाम 18:30 बजे चलकर अगले दिन 6:50 बजे हज़रत निजामुद्दीन दिल्ली पहुँचती है।

इसी प्रकार हज़रत निजामुद्दीन दिल्ली से उदयपुर तक चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12963 प्रतिदिन हज़रत निजामुद्दीन दिल्ली से शाम 18:25 बजे रवाना होकर अगले दिन 7:30 बजे उदयपुर पहुंचती है ।

मार्ग मे यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, फतहनगर, कपासन, चित्तौड़गढ़, मांडलगढ़, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडोन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा, कोसी कलां, बल्लभगढ़ मे ठहराव करती है।

19609/19610 उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (सप्ताह मे तीन दिन)

गाड़ी संख्या 19609 उदयपुर सिटी स्टेशन से सप्ताह के सोमवार, गुरुवार और शनिवार को 13:45 बजे बजे रवाना होकर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को मध्यरात्रि 3:00 बजे दिल्ली पहुँचती है। जबकि उसी दिन सुबह 10:00 बजे ऋषिकेश पहुँचती है।

इसी प्रकार 19610 ऋषिकेश से येह ट्रेन सप्ताह के मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को 17:55 बजे रवाना होकर मध्यरात्री 1:00 बजे सोमवार, बुधवार और शनिवार को दिल्ली पहुँचती है। जबकि उसी दिन 15:50 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुँचती है । 

मार्ग मे यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, फतहनगर, भूपालसागर करेरा, कपासन, चित्तौड़गढ़, गंगरार, हमीरगढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, रायगढ़, अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली कैंट, दिल्ली, दिल्ली शाहदरा, बरौत, कंधाल, शामली, रामपुर मनीहरण, टापरी, रुड़की, हरिद्वार, मोतीचूर, राईवाला, वीरभद्र स्टेशन मे ठहराव करती है।

22985/22986 राजस्थान हमसफ़र एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

गाड़ी संख्या 22985 उदयपुर सिटी स्टेशन से प्रत्येक रविवार मध्यरात्रि 00:50 बजे रवाना होकर 11:45 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुँचती है ।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22986 दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना होकर प्रत्येक रविवार को 16:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:00 बजे उदयपुर पहुँचती है।

मार्ग मे यह ट्रेन मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, फुलेरा, रिंगस, नारनौल, रेवाड़ी मे ठहराव करती है।

19601/19602 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस उदयपुर से प्रत्येक शनिवार 00:50 बजे चलकर 14:55 बजे दिल्ली मे आगमन एवं 15:10 बजे प्रस्थान कर रविवार 18:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुँचती है ।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19602 न्यू जलपाईगुड़ी से प्रत्येक सोमवार को 8:30 बजे रवाना होकर मंगलवार 12:05 बजे दिल्ली मे आगमन कर 12:20 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 4:00 बजे उदयपुर पहुँचती है।

मार्ग मे यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, देवरिया सदर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सलौना, खगड़िया, कटिहार और किशनगंज मे ठहराव करती है।          

गाड़ी संख्या 09609/09610 उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल 25 नवंबर तक

गाड़ी संख्या 09609 उदयपुर सिटी स्टेशन से सप्ताह के मंगलवार  को 13:45 बजे बजे रवाना होकर बुधवार को मध्यरात्रि 3:00 बजे दिल्ली पहुँचती है। जबकि उसी दिन सुबह 10:15 बजे ऋषिकेश पहुँचती है।

इसी प्रकार 09610 ऋषिकेश से येह ट्रेन सप्ताह के बुधवार को 17:55 बजे रवाना होकर मध्यरात्री 1:00 बजे गुरुवार को दिल्ली पहुँचती है। जबकि उसी दिन 15:30 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुँचती है । 

मार्ग मे यह ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, फतहनगर, भूपालसागर करेरा, कपासन, चित्तौड़गढ़, गंगरार, हमीरगढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, जयपुर, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, रायगढ़, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, दिल्ली शाहदरा, बरौत, कंधाल, शामली, रामपुर मनीहरण, टापरी, रुड़की, हरिद्वार, स्टेशन मे ठहराव करती है।   

गाड़ी संख्या 09617/09618 उदयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक स्पेशल (25 नवंबर तक)

उदयपुर सिटी स्टेशन से दिल्ली सराय रोहिल्ला तक चलने वाली गाड़ी संख्या 09617 सप्ताह के बुधवार को उदयपुर से रात 21:15  बजे चलकर अगले दिन 11:15  बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुँचती है।

इसी प्रकार दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर तक चलने वाली गाड़ी संख्या 09618 सप्ताह के गुरुवार को दिल्ली सराय रोहिल्ला से 13:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:00 बजे उदयपुर पहुंचती है ।

मार्ग मे यह ट्रेन मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर,  किशनगढ़, फुलेरा, रिंगस, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी,  गुरुग्राम, दिल्ली कैंट मे ठहराव करती है।

उदयपुर दिल्ली एयर कनेक्टिविटी  Udaipur Delhi Air Connectivity

  1. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 1771 डेली दिल्ली से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर 7:50 बजे उदयपुर पहुंचेगी जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या AI 1840 उदयपुर से सुबह 8:20 बजे रवाना होकर 9:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  2. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 637 डेली दिल्ली से सुबह 7:05 बजे रवाना होकर 8:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या 6E 2008 उदयपुर से सुबह 8:55 बजे रवाना होकर 10:20 बजे दिल्ली पहुचेगी।
  3. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 1737 डेली दिल्ली से सुबह 9:15 बजे रवाना होकर 10:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या IX 1738 उदयपुर से सुबह 10:10 बजे रवाना होकर 11:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  4. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 1740 डेली दिल्ली से सुबह 10:40 बजे रवाना होकर 12:00 बजे उदयपुर पहुंचेगी जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या AI 1820 उदयपुर से दोपहर 12:35 बजे रवाना होकर 14:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  5. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2227 डेली दिल्ली से सुबह 11:10 बजे रवाना होकर 12:25 बजे उदयपुर पहुंचेगी जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या 6E 2228 उदयपुर से 13:00 बजे रवाना होकर 14:05 बजे दिल्ली पहुचेगी।
  6. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6868 केवल बुधवार दिल्ली से 12:20 बजे रवाना होकर 14:05 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2228 उदयपुर से 15:00 बजे रवाना होकर दिल्ली होते हुए जयपुर पहुचेगी।
  7. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 2585 डेली दिल्ली से शाम 16:10 बजे रवाना होकर 17:35 बजे उदयपुर पहुंचेगी जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या AI 2586 उदयपुर से शाम 18:10 बजे रवाना होकर 19:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  8. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6702 डेली दिल्ली से 16:00 बजे रवाना होकर 17:15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी  फ्लाइट संख्या 6E 6703 उदयपुर से 17:55 बजे रवाना होकर 19:20 वाजे दिल्ली पहुचेगी।
  9. इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6228 डेली दिल्ली से 18:00 बजे रवाना होकर 19:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी  फ्लाइट संख्या 6E 6229 उदयपुर से 19:55 बजे रवाना होकर 21:15 बजे दिल्ली पहुचेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News