उदयपुर दिल्ली सराय रोहिल्ला 27 जुलाई को रद्द रहेगी
21 जुलाई से 28 जुलाई तक दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी
उदयपुर 19 जुलाई 2025। उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा इस कारण अजमेर मंडल से संबंधित निम्न ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द ट्रेन:
- उदयपुर सिटी - दिल्ली सराय रोहिल्ला (22985)-27 जुलाई।
- दिल्ली सराय रोहिल्ला - उदयपुर सिटी (22986)- 27 जुलाई।
- दिल्ली सराय रोहिल्ला - बांद्रा टर्मिनस (12215)- 24, 26 और 28 जुलाई।
- बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रोहिल्ला (12216)- 23, 25 और 27 जुलाई।
- इंदौर - दिल्ली सराय रोहिल्ला (19337)-20 और 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
- दिल्ली सराय रोहिल्ला - इंदौर (19338)-21 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
- राजकोट - दिल्ली सराय रोहिल्ला (20913)- 24 जुलाई को रद्द रहेगी।
- दिल्ली सराय रोहिल्ला - राजकोट (20914)- 25 जुलाई को रद्द रहेगी।
- पोरबंदर - दिल्ली सराय रोहिल्ला (20937)- 22 और 26 जुलाई को रद्द रहेगी।
- दिल्ली सराय रोहिल्ला - पोरबंदर (20938)- 24 और 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
- भुज - दिल्ली सराय रोहिल्ला (20983)-25 जुलाई को रद्द रहेगी।
- दिल्ली सराय रोहिल्ला - भुज (20984)- 26 जुलाई को रद्द रहेगी।
- बांद्रा टर्मिनस - दिल्ली सराय रोहिल्ला(22949)- 23 जुलाई।
- दिल्ली सराय रोहिल्ला - बांद्रा टर्मिनस (22950)- 24 जुलाई।
मार्ग परिवर्तित:-
- उदयपुर सिटी - न्यू जलपाईगुड़ी (19601) 26 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।
- जम्मूतवी - अजमेर (12414) - 23 जुलाई से 27 जुलाई तक दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
- साबरमती - दिल्ली (12915) - 23 जुलाई से 27 जुलाई तक पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।
- दिल्ली - साबरमती (12916) - 26 जुलाई से 28 जुलाई तक दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
- भुज - बरेली (14312) - 25 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।
- बरेली - न्यू भुज (14321)-27 और 28 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
- भुज - बरेली (14322) - 26 और 27 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।
- किशनगंज - अजमेर (15715)-25 और 27 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
- मुजफ्फरपुर - पोरबंदर (19270) - 27 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
- ओखा - देहरादून (19565) - 25 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, नई दिल्ली होकर चलेगी।
- देहरादून - ओखा (19566) - 27 जुलाई को नई दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
- सुल्तानपुर - साबरमती (20940) 23 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
- साबरमती - वाराणसी (20963) - 24 जुलाई को पटेल नगर, दया बस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर चलेगी।
- वाराणसी - साबरमती (20964) - 26 जुलाई को दिल्ली, दिल्ली किशनगंज, दया बस्ती, पटेल नगर होकर चलेगी।
आंशिक रद्द ट्रेन:-
- दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (20473)- 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली कैंट से उदयपुर सिटी के लिए चलेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिल्ली कैंट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (20474)- 20 से 27 जुलाई तक उदयपुर सिटी से दिल्ली कैंट तक ही चलेगी। दिल्ली कैंट से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (12065) 21, 22, 23, 25, 26 और 28 जुलाई को अजमेर से दिल्ली कैंट तक ही चलेगी। दिल्ली कैंट से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर (12066) 21, 22, 23, 25, 26 और 28 जुलाई को दिल्ली कैंट से अजमेर के लिए चलेगी। दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिल्ली कैंट के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
