उदयपुर दिल्ली वंदे भारत और नई ट्रेनों की मांग- होटल एसोसिएशन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
Udaipur Times, Railway News: उदयपुर होटल एसोसिएशन ने पर्यटन नागरी उदयपुर से प्रमुख शहरों के लिए रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग को लेकर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी को पत्र लिखा है। Indian Railways
उदयपुर होटल एसोसिएशन ने उदयपुर से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कटरा (जम्मू) के लिए चार ट्रेनों को चलाने की मांग की है।
उदयपुर दिल्ली नई वंदे भारत
उदयपुर से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के मांग की गई है। उदयपुर से दिल्ली के चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस और चेटक एक्सप्रेस दोनों मे ही लंबी वेटिंग रहती है। Udaipur Delhi Vande Bharat
उदयपुर मुंबई वाया अहमदाबाद
उदयपुर से मुंबई के एकमात्र उदयपुर बांद्रा टर्मिनस ट्रेन सप्ताह मे केवल तीन बार चलती है वह भी वाया रतलाम जिससे लगभग चार घंटे अधिक लगते है । उदयपुर से मुंबई वाया अहमदाबाद डेली ट्रेन की आवश्यकत है जिससे समय की बचत भी हो और मुंबई से सुगम कनेक्टिविटी मिल सके। Udaipur Mumbai Rail Connecticity
नवजीवन एक्सप्रेस का उदयपुर तक विस्तार
चेन्नई से अहमदाबाद तक चलने वाली नवजीवन एक्सप्रेस को उदयपुर तक विस्तार देने की मांग रखी गई है। नवजीवन एक्स्प्रेस अहमदाबाद मे 16 घंटे खड़ी रहती है, ऐसे मे इस ट्रेन को उदयपुर तक विस्तार देने से उदयपुर से दक्षिण भारत तक सीधी कनेक्टिविटी मिल सकती है। Navjeevan Express
पूजा गलता धाम एक्सप्रेस का उदयपुर तक विस्तार
अजमेर से जम्मू के कटरा (श्री वैष्णो देवी) तक चलने वाली पूजा गलता धाम एक्सप्रेस का उदयपुर तक विस्तार देने की मांग की गई है। Puja Galta Dham Express