उदयपुर से दिल्ली वंदे भारत स्लीपर की मांग
रेलवे परामर्शदात्री समिति की बैठक में उदयपुर से मुंबई, ऋषिकेश, कामाख्या और मैसूरु की आवृति बढ़ाने की भी मांग
उदयपुर 18 अप्रैल 2026। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में उदयपुर से भाग लेने वाले तीन सदस्यों ने क्षेत्र की रेलसेवाओं, नई ट्रेनों के संचालन और यात्री सेवाओं से जुड़े मुद्दे उठाये।
इन नई ट्रेनों की मांग की
उदयपुर से दिल्ली तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की मांग
उदयपुर से मुंबई वाया अहमदाबाद प्रतिदिन ट्रेन की मांग
उदयपुर से हरिद्वार प्रतिदिन ट्रेन की मांग
इन ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने की मांग
उदयपुर-बांद्रा, उदयपुर-ऋषिकेश, उदयपुर मैसूरु हमसफ़र ट्रेन, उदयपुर-कामाख्या ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने की मांग के साथ साथ राणा प्रतापनगर स्टेशन पर हमसफ़र एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग भी रखी गई।
उदयपुर सिटी स्टेशन पर रीडेवलपमेंट कार्य की धीमी गति पर नाराज़गी
उदयपुर सिटी स्टेशन पर चल रहे रीडेवलपमेंट कार्य की धीमी गति पर नाराज़गी और असंतोष जताया गया। सदस्यों ने कहा की निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए क्यूंकि वर्तमान में यात्रियों को सिटी स्टेशन पर चल रहे कार्य के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन पर सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर भी सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाने, प्लेटफार्म न. 2 से 5 पर पेयजल और शौचालय जैसी मुल्ल सुविधाओं का अभाव, बंद पड़ी फ्री वाई फाई सेवा पुनः शुरू करने, प्रतीक्षालय, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले, दिव्यांगजनों और बुज़ुर्गो के लिए रैंप, व्हीलचेयर तथा बैटरी ऑपरेटेड कार्ट की भी मांग रखी गई।
#Udaipur #VandeBharat #IndianRailways #RailwayNews #RajasthanNews #UdaipurToDelhi #VandeBharatSleeper #AjmerDivision #TrainUpdates #IndiaRailways2026 #UdaipurStation #PublicTransport #TravelIndia #RailwayDevelopment
