गोवर्धन सागर में बोटिंग का मज़ा 20 अप्रैल के बाद

जाने कितना होगा किराया 

 | 

उदयपुर 4 अप्रैल 2026। झीलों की नगरी में फतहसागर, पिछोला और दूध तलाई के बाद पर्यटक और स्थानीय लोग अब गोवर्धन सागर में भी पहली बार बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। 

गोवर्धन सागर शहर की पहली झील होगी जहाँ देशी विदेशी पर्यटक और स्थानीय बाशिंदे कायाकिंग के अलावा पेडल बोट, शिकारा, वाटर बैलून और जॉरबिंग रोलर के रोमांच का अनुभव कर सकेंगे। 

यह रहेगा किराया 

  • 2 सीटर पेडल बोट के भारतीय नागरिक के लिए 80 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 160 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • 4 सीटर पेडल बोट के भारतीय नागरिक के लिए 60 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 120 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • 6 सीट शिकारा के भारतीय नागरिक के लिए 200 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 400 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • वाटर बैलून के भारतीय नागरिक के लिए 100 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 200 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • कायकिंग के भारतीय नागरिक के लिए 300 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 500 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • जॉरबिंग रोलर के भारतीय नागरिक के लिए 100 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 200 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • लग्ज़री बोट भारतीय नागरिक के लिए 360 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 720 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  
  • साधारण बोट भारतीय नागरिक के लिए 180 रूपये प्रति व्यक्ति जबकि विदेशी नागरिको के लिए 360 रूपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है।  

झील में 20 नावें चलाई जाएगी। इनमे 2 सीटर की 4 पेडल बोट और 4 सीट की 4 पेडल बोट, 6 शिकारा बोट, 1 वाटर बैलून, 1 जॉरबिंग रोलर, 1 कायकिंग बोट, 10 सीटर लग्ज़री बोट 1, 20 सीटर और 30 सीटर की 1-1 साधारण बोट संचालित होगी। सभी नावें बैटरी से चलेगी। नाव में घुमाने का समय 20 मिनट रहेगा। वहीँ सुरक्षा के लिए पेट्रोल से चलने वाली एक रेस्क्यू बोट और दो गोताखोर भी तैनात रहेंगे। डाइविंग सूट व लाइफ जैकेट भी उपलब्ध रहेंगे।   

आपको बता दे कि उदयपुर नगर निगम ने 53.23 लाख रूपये में गोवर्धन सागर में 3 साल के लिए ठेका दिया है।  बोटिंग शुरू करने का समय 15 अप्रैल को पूरा हो रहा है फ़िलहाल ठेका एजेंसी झील में जेटी उतारने की तैयारी कर रही।  बोटिंग के टिकट काउंटर भी जेटी के पास लगाया जाएगा।  

Source: Media Reports

#Udaipur #UdaipurTourism #Rajasthan #RajasthanTourism #CityOfLakes #LakeCityUdaipur #GovardhanSagar #UdaipurNews #UdaipurUpdates #ExploreUdaipur #IncredibleIndia #TravelIndia #TourismIndia #IndiaTravel #WanderIndia #TravelGoals #Boating #Kayaking #ShikaraRide #WaterActivities #AdventureIndia #UdaipurDiaries #UdaipurTrip #VisitUdaipur #ExploreRajasthan #LocalNews #TrendingNow #TravelReels #InstaTravel #ReelsIndia #ViralNews

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal