नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण उदयपुर गुवाहाटी रेलसेवा प्रभावित रहेगी

रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित/रद्द रहेगी

 | 
indian railway

उदयपुर 7 अगस्त 2023 । उत्तर पूर्व रेलवे द्वारा गोरखपुर कैंट-कुसुमही स्टेशनों के मध्य गोरखपुर यार्ड में रिमॉडलिंग कार्य एवं तीसरी लाईन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 05615, उदयपुर सिटी-गुवाहाटी रेलसेवा जो दिनांक 9 अगस्त 2023 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-वाराणसी-छपरा होकर संचालित होगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 05616, गुवाहाटी-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 13 अगस्त 2023, 20 अगस्त 2023 व 27 अगस्त 2023 को रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 05615, उदयपुर सिटी- गुवाहाटी रेलसेवा दिनांक 16 अगस्त 2023, 23 अगस्त 2023 व 30 अगस्त 2023 को रद्द रहेगी।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News