उदयपुर सिटी-गुवाहाटी रेल 10 और 13 सितंबर को रद्द रहेगी

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं रद्द रहेगी

 | 
Indian Railways

उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर कैंट-ंकुसम्ही स्टेशनों के मध्य यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम  रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशिकरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित
रेलसेवा रद्द रहेगी:

  1. गाडी संख्या 05616, गुवाहाटी-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 10.09.23 को रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 05615, उदयपुर सिटी-गुवाहाटी रेलसेवा दिनांक 13.09.23 को रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा दिनांक 07.09.23 व 08.09.23 को रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर -पोरबंदर रेलसेवा दिनांक 10.09.23 व 11.09.23 को रद्द रहेगी।
  5. गाडी संख्या 05537, डिब्रूगढ़ अजमेर रेलसेवा दिनांक 06.09.23 को रद्द रहेगी।
  6. गाडी संख्या 05538, अजमेर- डिब्रूगढ़ रेलसेवा दिनांक 07.09.23 को रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News