उदयपुर गुवाहाटी ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार

त्यौहारी सीज़न के मद्देनज़र

 | 
Indian Railways

उदयपुर 2 नवंबर 2023। रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। साथ ही गुवाहाटी-उदयपुर सिटी रेलसवा का कानपुर सेट्रल से भरतपुर के मध्य स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 05616/05615, गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेषल रेल सेवा की संचालन अवधि में गुवाहाटी से दिनांक 5 नवंबर 2023 से 26 नवंबर 2023 तक (04 ट्रिप) का विस्तार किया गया है।

इसी प्रकार उदयपुर सिटी से दिनांक 8 नवंबर 2023 से 29 नवंबर 2023 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। साथ ही गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा के कानपुर सेट्रल से भरतपुर के मध्य स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News