गुवाहाटी-उदयपुर -गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन में विस्तार

2 जुलाई से 29 अगस्त के बीच 18 फेरे करेंगी

 | 
ट्रेन

रेलवे प्रशासन  द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 05616/05615, गुवाहाटी-उदयपुर सिटी-गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में गुवाहाटी से दिनांक 02.07.23 से 29.10.23 तक (18 ट्रिप) एवं उदयपुर सिटी से दिनांक 05.07.23 से 01.11.23 तक (18 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। उपरोक्त रेलसेवा के संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत् रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News