Udaipur Times, Udaipur Air Connectivity: उदयपुर से दक्षिण भारत के लिए एयर कनेक्टिविटी मे आगामी 21 नवंबर से इजाफा होने वाला है। Hyderabad-Udaipur Air Connectivity
इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2576 21 नवंबर से डेली हैदराबाद से रवाना होकर 18:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या 6E 2577 उदयपुर से 19:15 बजे रवाना होकर हैदराबाद पहुंचेगी।
आपको बता दे की उदयपुर से हैदराबाद के बीच सुबह की डेली फ्लाइट और दोपहर मे सप्ताह मे चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होती है। जो की इस प्रकार है। Udaipur-Hyderabad Air Connectivity
इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6323 डेली हैदराबाद से सुबह 8:00 बजे रवाना होकर 9:45 बजे उदयपुर पहुंचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या 6E 6324 उदयपुर से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर 11:50 बजे हैदराबाद पहुंचती है।
इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 297 सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार को हैदराबाद से 14:35 बजे रवाना होकर 16:20 बजे उदयपुर पहुंचती है जबकि वापसी मे फ्लाइट संख्या 6E 814 उदयपुर से 16:55 बजे रवाना होकर 19:05 बजे हैदराबाद पहुंचती है।