Udaipur Times, Railway News: रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 3 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। Railway News
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 3 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। Indian Railways
गाडी संख्या 20993/20994, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 10 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक व उदयपुर सिटी से दिनांक 11 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। Jaipur-Udaipur Superfast Express
गाडी संख्या 20987/20988, उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 10 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक व असारवा से दिनांक 11 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक तक 1 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। Udaipur-Asarva Superfast Express
गाडी संख्या 20995/20996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 12 सितंबर 2026 से 26 सितंबर 2026 तक व बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 13 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। Ajmer-Bandra Superfast Express