उदयपुर-जयपुर स्पेशल ट्रेन अब नियमित रूप से चलेगी

सांसद डॉ रावत की मांग पर उदयपुर-जयपुर के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब उदयपुर जयपुर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी 

 | 
Udaipur Railway Station

उदयपुर 14 मार्च 2026। उदयपुर-जयपुर के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन को सांसद डॉ मन्नालाल रावत के आग्रह पर नियमित कर दिया गया है।

सांसद डॉ रावत को रेल मंत्री अश्विन वैष्णव द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार जयपुर उदयपुर सिटी के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 09721/22 जो जयपुर से प्रातः 6.15 रवाना होकर उदयपुर दोपहर 01.25 (13:25) पर पहुंचती थी एवं पुनः उदयपुर से दोपहर 03.05 (15:05) रवाना होकर रात्रि में 10.15 (22:15) जयपुर पहुंचती थी उस स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया गया है।

अब इस ट्रेन का गाड़ी संख्या 20993/20994 जयपुर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के रूप में नियमित संचालन होगा। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विन  वैष्णव का आभार जताया है। 

#UdaipurNews #JaipurNews #RajasthanNews #UdaipurJaipurTrain #RajasthanRailway #UdaipurUpdates #JaipurUpdates #MewarNews #RailwayNewsIndia #UdaipurCity