उदयपुर जयपुर इंटरसिटी 9 मई से 12 मई तक अजमेर तक ही संचालित होगी
जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य, रेल यातायात प्रभावित
उदयपुर 6 मार्च 2026 उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मण्डल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य हेतु निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 79601, अजमेर-गंगापुर सिटी रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) रद्द
- गाडी संख्या 79602, गंगापुर सिटी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) रद्द
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाडी संख्या 12991, उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 09.05.26, 10.05.26 व 12.05.26 को (03 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही सचांलित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 09.05.26, 10.05.26 व 12.05.26 को (03 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 12195, आगरा फोर्ट-अजमेर जो दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) आगरा फोर्ट से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 12196, अजमेर- आगरा फोर्ट रेलसेवा दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-दौराई के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 12016, दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) दौराई के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दौराई-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 03.05.26 से 05.05.26, 08.05.26, 11.05.26 से 14.05.26 तक (08 ट्रिप) जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह जयपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 12182, अजमेर- जबलपुर रेलसेवा दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) अजमेर के स्थान पर जयपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 19624, दरभंगा-मदार रेलसेवा जो दिनांक 03.05.26 को (01 ट्रिप) दरभंगा से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही सचांलित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-मदार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 03.05.26 से 05.05.26, 08.05.26, 11.05.26 से 14.05.26 तक (08 ट्रिप) जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 12413, अजमेर- जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 04.05.26 से 06.05.26, 09.05.26, 12.05.26 से 15.05.26 तक (08 ट्रिप) अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 22175, नागपुर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.05.26 को (01 ट्रिप) नागपुर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 22176, जयपुर-नागपुर रेलसेवा दिनांक 15.05.26 को (01 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 20951, ओखा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) ओखा से प्रस्थान करेगी वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाडी संख्या 20952, जयपुर-ओखा रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 19602, न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) न्यू जलपाईगुडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 15014, काठगोदाम- जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 03.05.26 से 07.05.26, 08.05.26, 12.05.26 से 14.05.26 तक (07 ट्रिप) काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 08.05.26 को (01 ट्रिप) पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णोदेवीकटरा-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 व 12.05.26 को (02 ट्रिप) श्रीमातावैष्णोदेवीकटरा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी- रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 09.05.26 को (01 ट्रिप) पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 20940, सुल्तानपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 13.05.26 को (01 ट्रिप) सुल्तानपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 09627, अजमेर-सोलापुर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 06.05.26 व 13.05.26 को (02 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-चंदेरिया-कोटा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बिजयनगर व भीलवाडा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 09723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 06.05.26 को (01 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-सवाईमाधोपुर-नागदा-रतलाम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा सवाईमाधोपुर, कोटा, नागदा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 05.05.26 को (01 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।गाडी संख्या 12978, अजमेर-एर्नाकुलम रेलसेवा जो दिनांक 15.05.26 को (01 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-चंदेरिया-रतलाम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बिजयनगर, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) भुज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) बरेली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 20939, साबरमती-सुल्तानपुर रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस- रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा जो दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रीशड्यूल रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदह रेलसेवा दिनांक 09.05.26 व 10.05.26 को (02 ट्रिप) अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 11.05.26 को (01 ट्रिप) अजमेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाडी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) जयपुर से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा जो दिनांक 09.05.26 व 10.05.26 को (02 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
- गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
- गाडी संख्या 22988, आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 12.05.26 को (01 ट्रिप) आगराफोर्ट से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में जयपुर मण्डल पर 01 घंटे 05 मिनट रेगुलेट रहेगी।
निम्नलिखित रेलसेवाएं कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी-
- गाडी संख्या 09721, जयपुर-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 19711, जयपुर-भोपाल रेलसेवा दिनांक 11.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 79602, गंगापुर सिटी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 11.05.26 को कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
#UdaipurNews #JaipurNews #RajasthanNews #UdaipurJaipurTrain #IndianRailways #RailwayUpdate #TrainDiversion #AjmerNews #NorthWesternRailway #Udaipur #Jaipur #RailwayAlert #RajasthanRailways
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
