राखी पर उदयपुर-जयपुर 9 अगस्त एवं जयपुर-बांद्रा स्पेशल 10 अगस्त को

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

 | 
Udaipur Train Update

उदयपुर 6 अगस्त 2025 । उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। 

1    गाडी संख्या 09601, उदयपुर सिटी-जयपुर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 9 अगस्त 2025  को उदयपुर से 20.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.50 बजे जयपुर पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में  राणाप्रतापनगर, मावली जं., कपासन, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर व किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Udaipur Jaipur train on rakhi

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनामी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार सहित कुल 22 डिब्बे होगें। 

2.    गाडी संख्या 09725, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.08.25, रविवार को  जयपुर से 08.25 बजे रवाना अगले दिन 04.55 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। 

इसी प्रकार गाडी संख्या 09726, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.08.25, सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 09.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे जयपुर पहुॅचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, मांडल, भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Jaipur Bandra Express

इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें।