जयपुर उदयपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के नियमित बनने से कम हुआ किराया
जानिए नया टाइम टेबल और किराया
उदयपुर 14 अप्रैल 2026 । रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु गाडी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20993, जयपुर-उदयपुर सिटी प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से जयपुर से प्रतिदिन 06.10 बजे रवाना होकर 13.30 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 20994, उदयपुर सिटी-जयपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस नियमित रेलसेवा दिनांक 15.04.26 से उदयपुर सिटी से प्रतिदिन 15.05 बजे रवाना होकर 22.25 बजे जयपुर पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में कनकपुरा, फुलेरा, किशनगढ, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, चंदेरिया, कपासन, मावली व राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 02 वातानुकुलित कुर्सीयान, 03 शयनयान श्रेणी, 06 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होगे।
किराये में मिलेगी राहत
कोरोना काल के दौरान इस ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित किया जा रहा था इसी कारण यात्रियों को सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक किराया चुकाना पड़ता था। अब नियमित ट्रेन के रूप संचालन होने से किराया कम हो जाएगा।
पहले स्पेशल ट्रेन का उदयपुर से अजमेर या जयपुर आने जाने का किराया थर्ड AC के लिए 1035 रूपये देने पड़ते थे अब उदयपुर से जयपुर के लिए थर्ड AC का 770 रुपए ही देने होंगे। जबकि जयपुर से अजमेर के बीच अब थर्ड AC के 565 रूपये देने पड़ेंगे।
पहले स्पेशल ट्रेन का उदयपुर से अजमेर या जयपुर आने जाने का किराया चेयरकार के लिए 800 रूपये देने पड़ते थे अब उदयपुर से जयपुर के लिए चेयरकार का 645 रुपए ही देने होंगे। जबकि जयपुर से अजमेर के बीच अब चेयरकार के 320 रूपये देने पड़ेंगे।
पहले स्पेशल ट्रेन का उदयपुर से अजमेर या जयपुर आने जाने का किराया स्लीपर के लिए 395 रूपये देने पड़ते थे अब उदयपुर से जयपुर के लिए स्लीपर का 305 रुपए ही देने होंगे। जबकि जयपुर से अजमेर के बीच अब स्लीपर के 180 रूपये देने पड़ेंगे।
#Udaipur #Jaipur #RajasthanNews #IndianRailways #TrainUpdate #FareReduced #TravelIndia #BreakingNews #LocalNews #UdaipurCity
