क्या फिर से शुरू हो सकती है उदयपुर जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ?

रेलवे इस संभावना पर भी विचार कर रहा है की वंदे भारत को जयपुर-उदयपुर-असारवा तक चलाया जाए 
 | 
Udaipur Asarva Vande bharat

उदयपुर 3 मई 2026। रेलवे प्रदेश में संचालित ट्रेनों के रूट विस्तार और यात्री भार की क्षमता बढ़ाने की तैयारी में जुटा है। इसमें वंदेभारत व इंटरसिटी ट्रेन शामिल हैं। खास बात यह है कि जयपुर से उदयपुर के बीच एक बार फिर वंदेभारत ट्रेन शुरू की जा सकती है। हालांकि फिलहाल इस मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई।

अगर जयपुर उदयपुर असारवा शुरू होती है तो इससे आमजन के साथ-साथ व्यापारी और सैलानियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार रेल मंत्रालय इन सभी प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में जुटा है। संभावना है कि जल्द ही रेल मंत्री इन परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा सकते हैं। दूसरी ओर जोनल रेलवे प्रशासन ने भी अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि योजनाओं को समय पर लागू किया जा सके। 

उल्लेखनीय है की सितंबर 2023 में उदयपुर से जयपुर के बीच शुरू हुई वंदेभारत ट्रेन का संचालन फरवरी 2026 में रेलवे ने बंद कर दिया था। इसकी वजह कम यात्रीभार बताई गई थी। इसके बाद वंदेभारत ट्रेन को उदयपुर से अहमदाबाद के असारवा जंक्शन के बीच संचालित किया गया, जो वर्तमान में जारी है। अब इसे फिर से जयपुर तक बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। रेलवे इस पर मंथन कर रहा है कि ट्रेन को जयपुर–उदयपुर होते हुए असारवा तक चलाया जाए, जिससे यात्रीभार की कमी दूर हो सके। जल्द ही इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

Source: Media Reports

#UdaipurNews #JaipurNews #RajasthanNews #VandeBharat #IndianRailways #TrainUpdate #UdaipurJaipur #Ahmedabad #Asarva #RailwayNews #RajasthanTourism #TravelRajasthan #UdaipurTourism #JaipurTravel #BreakingNewsRajasthan