इसी वर्ष से चल सकती है उदयपुर जयपुर (दुर्गापुरा) वंदे भारत ट्रेन

वाया कोटा, सवाई माधोपुर होकर चल सकती है सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन

 | 
Vande bharat

उदयपुर 21 मई 2023। उदयपुर से जयपुर (दुर्गापुरा) के बीच इस साल 2023 से सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन चलाई जा सकती है। जबकि उदयपुर से बांद्रा वाया अहमदाबाद के सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन 2024 के मध्य तक संचालित होने की संभावना है। 

सेमी हाई स्पीड वन्दे भारत ट्रेन चलने की स्थिति में जहां दक्षिण राजस्थान से राजधानी तक आवाजाही में बढ़ोतरी होगी वहीं इस ट्रेन को उदयपुर से जयपुर वाया कोटा, सवाई माधोपुर होकर चलाया जाएगा जिससे उदयपुर, सवाई माधोपुर और जयपुर जैसे पर्यटन स्थलों को जोड़ने से पर्यटकों को लाभ मिलेगा 

उदयपुर जयपुर (दुर्गापुरा) वाया कोटा का संभावित शेड्यूल 

वन्दे भारत एक्सप्रेस प्रतिदिन उदयपुर से सुबह 5:55 पर रवाना होकर सुबह 6:27 पर मावली, सुबह 7:22 चंदेरिया, सुबह 8:55 पर बूंदी, सुबह 9:23 पर कोटा, सुबह 10:25 पर सवाई माधोपुर,सुबह 11:13 पर निवाई और दिन में 12:10 पर दुर्गापुरा (जयपुर) पहुंचेगी।

इसी तरीके से दुर्गापुरा (जयपुर) से दिन में 3:45 (15:45 बजे)  पर रवाना होकर,शाम 4:23 (16:23) पर निवाई, 5:05 (17:05) पर सवाई माधोपुर, शाम 6:10 (18:10) पर कोटा, शाम 6:43 (18:43) पर बूंदी, रात 8:20 (16:20) पर चंदेरिया, रात 9:15  (21:15) पर मावली और रात 10:00 (22:00) बजे उदयपुर पहुंचेगी। 

नोट-उपरोक्त वर्णित शेड्यूल में परिवर्तन संभव है। 

राजस्थान की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत 12 अप्रैल से शुरू हुई थी जिन्हे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 अप्रैल 2023 को हरी झंडी दिखाई थी।   अजमेर से दिल्ली चलने वाली वंदे भारत सप्ताह में छह दिन (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार) दिल्ली से शाम 6 बजकर 10 मिनट (18:10) पर चल रही है। इस ट्रेन से 442 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 5 मिनट में पूरा हो रहा है।  

सेमी हाई स्पीड ट्रेन “वंदे भारत“ ट्रेन में विस्टाडोम कोच की सुविधा होती है। चेयर रिवॉल्विंग होगी यानी जिस दिशा में ट्रेन चल रही होगी उसी दिशा में आप अपनी चेयर को घुमा सकेंगे। वहीं ट्रेन टिकट पर चाय-कॉफी से लेकर नाश्ता-लंच या डिनर भी मिल सकेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News