उदयपुर-जोेधपुर रूट पर दो नई वॉल्वो, जैसलमेर के लिए पहली AC बस सेवा शुरू
जानें किराया, टाइमिंग और पूरी डिटेल
उदयपुर 4 सितंबर 2025। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के जयपुर स्थित डीलक्स डिपो ने उदयपुर जोधपुर रुट पर जहाँ दो वॉल्वो बस सेवा शुरू की है वहीँ पहली बार उदयपुर से जैसलमेर के लिए सीधी AC बस सेवा शुरू की है।
उदयपुर जोधपुर रुट पर संचालित बस सेवा
उदयपुर जोधपुर रुट पर कुल 19 बसें संचालित हो रही है। जिनमे 15 एक्सप्रेस, 2 AC बसें और 2 नई वॉल्वो बसें शामिल है। चूँकि उदयपुर से जोधपुर के बीच कोई सीधी रेल सेवा या हवाई सुविधा नहीं होने से यात्रियों को 2 नई वॉल्वो बसें शुरू होने से राहत मिलेगी। पिछले एक साल से उदयपुर जोधपुर रुट पर लग्ज़री बस सेवा बंद थी। इसके स्थान पर दो 2x2 AC बसें अनुबंध पर संचालित हो रही थी, जिनका संचालन जारी रहेगा।
कितना किराया लगता है उदयपुर जोधपुर बस सेवा का
उदयपुर जोधपुर के बीच संचालित बस सेवा के किराये की बात की जाए तो वर्तमान में वॉल्वो बस का किराया 655 रूपये, AC बस में 570 रूपये और एक्सप्रेस बस में 315 रूपये है। वॉल्वो बसें सुबह 6 बजे और शाम को 4:00 (16:00) बजे जबकि AC बसें सुबह 7:15 बजे और दिन में 2:20 (14:20) बजे रवाना होती है। जबकि एक्सप्रेस बसें सुबह 5:45 बजे से लेकर रात के 10:00 (22:00) बजे तक संचालित होती है। और अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय बस स्टैंड से पता किया जा सकता है।
उदयपुर जैसलमेर के बीच पहली बार सीधी AC बस सेवा शुरू
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने उदयपुर से जैसलमेर के बीच पहली बार एक सीधी बस (AC) सेवा शुरू की है। जिसका किराया वर्तमान में 1150 रूपये रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए केंद्रीय बस स्टैंड से पता किया जा सकता है।
#Udaipur #Jodhpur #Jaisalmer #RajasthanRoadways #VolvoBus #TravelRajasthan #RSRTC #UdaipurNews #UdaipurTimes #उदयपुर #जोधपुर #जैसलमेर #राजस्थानबससेवा #रोडवेज