दिसंबर जनवरी के इन दिनों में उदयपुर-कामाख्या रेलसेवा रद्द रहेगी


दिसंबर जनवरी के इन दिनों में उदयपुर-कामाख्या रेलसेवा रद्द रहेगी

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 
Indian Railways
रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

उदयपुर 12 दिसंबर 2023। उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज- जफराबाद रेलखण्ड पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाडी संख्या 19615, उदयपुर-कामाख्या रेलसेवा दिनांक 11 दिसंबर 2023, 18 दिसंबर 2023, 25 दिसंबर 2023, 1 जनवरी 2024 व 8 जनवरीको (05 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 19616, कामाख्या-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 14 दिसंबर 2023, 21 दिसंबर 2023, 28 दिसंबर 2023, 4 जनवरी 2024 व 11 जनवरी 2024 को (05 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 15269, मुजफ्फरपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 14 दिसंबर 2023, 21 दिसंबर 2023, 28 दिसंबर 2023, 4.जनवरी 2024, 11 जनवरी 2024 को (05 ट्रिप) रद्द रहेगी। 
  • गाडी संख्या 15270, साबरमती-मुजफ्फरपुर रेलसेवा दिनांक 16 दिसंबर 2023, 23 दिसंबर 2023, 30 दिसंबर 2023, 6 जनवरी 2024 व 13 जनवरी 2024 को (05 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर रेलसेवा दिनांक 2.जनवरी 2024, 5 जनवरी 2024, 7 जनवरी 2024, 9 जनवरी 2024, 12 जनवरी 2024 व 14 जनवरी 2024 (06 ट्रिप) को रद्द रहेगी।
  • गाडी संख्या 15716, अजमेर- किशनगंज रेलसेवा दिनांक 4 जनवरी 2024, 8 जनवरी 2024, 9 जनवरी 2024, 11 जनवरी 2024, 15 जनवरी 2024 व 16 जनवरी 2024 को (06 ट्रिप) को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 14 दिसंबर 2023, 15 दिसंबर 2023, 21 दिसंबर 2023, 22 दिसंबर 2023, 28 दिसंबर 2023, 29 दिसंबर 2023, 4 जनवरी 2024, 5 जनवरी 2024, 11 जनवरी 2024 व 12 जनवरी 2024 को  (10 ट्रिप) पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बुढवल-सीतापुर सिटी-शाहजहाँपुर होकर संचालित होगी।
  • गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा जो दिनांक 17 दिसंबर 2023, 18 दिसंबर 2023, 24 दिसंबर 2023, 25 दिसंबर 2023, 31 दिसंबर 2023, 1 जनवरी 2024, 7 जनवरी 2024, 8 जनवरी 2024, 14 जनवरी 2024 को (09 ट्रिप) मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया शाहजहाँपुर-सीतापुर सिटी-बुढवल होकर संचालित होगी।
  • गाडी संख्या 19409, अहमदाबाद-गोरखपुर रेलसेवा जो दिनांक 14 दिसंबर 2023, 16 दिसंबर 2023, 21 दिसंबर 2023, 23 दिसंबर 2023, 28 दिसंबर 2023, 30 दिसंबर 2023, 4 जनवरी 2024, 6 जनवरी 2024, 11 जनवरी 2024 व 13 जनवरी 2024 को  (10 ट्रिप) अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेट्रल-प्रयागराज-बनारस-वाराणसी सिटी-भटनी-गोरखपुर होकर संचालित होगी।
  • गाडी संख्या 19410, गोरखपुर- अहमदाबाद रेलसेवा जो दिनांक 16 दिसंबर 2023, 18 दिसंबर 2023, 23 दिसंबर 2023, 25 दिसंबर 2023, 30 दिसंबर 2023, 1 जनवरी 2024, 6 जनवरी 2024, 8 जनवरी 2024, 13 जनवरी 2024 व 15 जनवरी 2024 को (10 ट्रिप) गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर-भटनी- वाराणसी सिटी- बनारस- प्रयागराज-कानपुर सेट्रल होकर संचालित होगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal