उदयपुर कामाख्या रेल 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

सुगम रेल संचालन व यात्रियों की सुविधा हेतु सेवक स्टेशन पर किया जा रहा है यार्ड रिमॉडलिंग कार्य

 | 
Udaipur Train Update

उदयपुर 30 सितंबर 2025। पूर्वात्तर सीमान्त रेलवे पर अलीपुरद्वार मण्डल के सेवक स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाडी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग न्यू जलपाईगुडी-रानीनगर जलपाईगुडी-धुपगुडी-न्यू कोच बिहार-न्यू अलीपुरद्वार-सामुकतला रोड-न्यू बंगाईगांव होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा धनेरा, न्यू कूच बिहार व न्यू अलीपुरद्वार स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि मार्ग परिवर्तन और संभावित विलंब के प्रति सजग रहें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News