जाने उदयपुर कामख्या 6 अप्रैल से 11 मई तक किन स्टेशनो पर ठहराव नहीं करेगी
उदयपुर 26 फ़रवरी 2026। उत्तर रेलवे द्वारा कानपुर सेन्ट्रल-कानपुर पुल बांया किनारा रेलखंड के मध्य पुल संख्या 110 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 6 अप्रैल 2026, 13 अप्रैल 2026, 20 अप्रैल 2026, 27 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 व 11 मई को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग कासगंज-शाहजहाँपुर-सीतापुर सिटी-बुढवल-गोरखपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा फर्रूखाबाद जं., गुरसहायगंज, कन्नौज, कानपुर अनवरगंज, कानपुर सेट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 15270, साबरमती-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 4 अप्रैल 2026, 11 अप्रैल 2026, 18 अप्रैल 2026, 25 अप्रैल 2026, 2 मई 2026 व 9 मई 2026 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग कानपुर सेट्रल-प्रयागराज-मुर्जापुर-पं. दीनदयाल उपाध्याय-पाटलिपुत्र-सोनपुर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सीवान व छपरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाडी संख्या 19201, भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट रेलसेवा जो दिनांक 6 अप्रैल 2026,13 अप्रैल 2026, 20 अप्रैल 2026, 27 अप्रैल 2026, 4 मई 2026 व 11 मई 2026 को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग कानपुर सेट्रल-प्रयागराज-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ, निहालगढ व मुसाफिरखाना स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
#Udaipur #RajasthanNews #UdaipurNews #IndianRailways #NorthWesternRailway #TrainUpdate #RailwayNews #KamakhyaExpress #UdaipurCity #KanpurCentral #RailwayDiversion #TravelUpdate #BreakingNews #AssamTrain #RajasthanRailway
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
