उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 व 29 जुलाई को बदले हुए मार्ग से चलेगी

 | 
Udaipur Khajuraho Express

 

Udaipur Times, Udaipur Khajuraho Express: उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखण्ड के मध्य मऊ रानीपुर-रोरा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित उदयपुर सिटी- खजुराहो -उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी। Udaipur Khajuraho Express

गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 28.07.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो होकर संचालित होगी। Udaipur Khajuraho Express

गाडी संख्या 19665, खजुराहो- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 29.07.26 को खजुराहो से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग खजुराहो-बिरारी-दैलवारा-वीरांगना लक्ष्मीबाई होकर संचालित होगी। Khajuraho Udaipur Express

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News