उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस दिसंबर के इन दिनों में आगरा तक ही होगी संचालित

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 | 
Indian Railways

उदयपुर 4 दिसंबर 2023 । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मण्डल पर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर तकनीकी एवं यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:-

1. गाडी संख्या 19666, उदयपुर-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 12.12.23 से 16.12.23 तक उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आगरा कैंट स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा आगरा कैंट-खजुराहो स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 14.12.23 से 18.12.23 तक खजुराहो के स्थान पर आगरा कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खजुराहो-आगरा कैंट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News