उदयपुर खजुराहो एक्स्प्रेस 19 नवंबर से 30 दिसंबर तक दतिया तक ही चलेगी

 | 
Udaipur Khajuraho Exprss

 

 

Udaipur Times, Railway News: उदयपुर से खजुराहो तक चलने वाली उदयपुर सिटी खजुराहो उदयपुर सिटी एक्स्प्रेस 19 नवंबर 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक आंशिक रद्द रहेगी। Railway News 

दरअसल उत्तर मध्य रेलवे द्वारा झांसी मंडल के धौलपुर-बीना स्टेशनों के मध्य वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। Indian Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 19665, खजुराहो- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 21 नवंबर 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक खजुराहो के स्थान पर दतिया से प्रस्थान करेगी। अर्थात खजुराहो -दतिया के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Khajuraho-Udaipur City Express

इसी प्रकार गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 19 नवंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दतिया तक ही संचालित होगी। अर्थात दतिया-खजुराहो के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Udaipur City-Khajuraho Express

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News