उदयपुर-खजुराहो रेल सितंबर में आगरा तक ही संचालित होगी

ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित

 | 
trains

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर वॉशेबल एप्रेन के अनुरक्षण कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक किया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) 

1. गाडी संख्या 19666, उदयपुर-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 11.09.23 से 28.09.23 तक उदयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा आगरा कैंट तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा आगरा कैंट-खजुराहो स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर रेलसेवा, दिनांक 13.09.23 से 30.09.23 तक खजुराहो से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा आगरा कैंट से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा खजुराहो-आगरा कैंट स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News