उदयपुर सिटी और खजुराहो ट्रेन में बढ़ाया जाएगा एक डिब्बा

गाड़ी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी ट्रेन
 | 
udaipur ratlam train

भारतीय रेलवे का उत्तर पश्चिम रेलवे जोन ने यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला 

यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदा यक यात्रा सेवा मुहैया कराने के लिए भारतीय रेलवे का उत्तर पश्चिम रेलवे जोन ने यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी ट्रेन में द्वितीय शयनयान श्रेणी का एक डिब्बा बढ़ाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। 

उत्तर पश्चिम रेलवे, उदयपुर सिटी और खजुराहो के बीच चलने वाली ट्रेन में सिर्फ एक बार के लिए ही डिब्बे की संख्या में बढ़ोतरी करेगा। जिसके बाद ये ट्रेन अपनी तय डिब्बों की संख्या के साथ ही यात्रा करेगी। 

UDAIPUR TRAIN

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक गाड़ी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी ट्रेन में उदयपुर सिटी से 7 जनवरी 2022 को और खजुराहो से 9 जनवरी 2022 को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News