उदयपुर-खजुराहो 28 से 30 जून तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 | 
Udaipur Khajuraho express

उदयपुर 27 जून 2024। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-महोबा रेलखण्ड पर तेहरका-रानीपुर रोड-मऊ रानीपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी:- 

गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 28 जून 2024 व 29 जून 2024 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-ललितपुर-खजुराहो होकर संचालित होगी।

गाडी संख्या 19665, खजुराहो- उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 29 जून 2024 व 30 जून 2024 को खजुराहो से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खजुराहो-ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) होकर संचालित होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News