उदयपुर खजुराहो 19 से 24 दिसंबर तक आगरा तक ही संचालित होगी

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 | 
Udaipur train update

उदयपुर 19 दिसंबर 2024। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मण्डल के ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलखण्ड के मध्य तीसरी लाइन डालने हेतु तकनीकी कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:- 

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 19 दिसंबर 2024 से 22 दिसंबर 2024 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह आगरा कैंट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा आगरा कैंट-खजुराहो के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2.    गाडी संख्या 19665, खजुराहो- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 21 दिसंबर 2024 से 24 दिसंबर 2024 तक  खजुराहो के स्थान पर आगरा कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा खजुराहो- आगरा कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News