उदयपुर से चलने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेन 12 से 17 फ़रवरी राणा प्रतापनगर स्टेशन से संचलित होगी

17 फ़रवरी को उदयपुर स्टेशन पर मेजर ब्लॉक लाया जा सकता है 
 | 

उदयपुर 12 फ़रवरी 2026 उदयपुर सिटी स्टेशन से संचालित होने वाली लोकल रेलसवाओ को 12 फ़रवरी 2026 से 17 फ़रवरी 2026 तक राणा प्रताप नगर स्टेशन से संचालित किया जाएगा। 

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 9 और 10 को उमरड़ा से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसे लेकर नॉन इंटरलॉकिंग लिया जा रहा है। इसके तहत शहर से चलने वाली लोकल ट्रेनों को 12 फरवरी से राणा प्रतापनगर स्टेशन से संचालित किया जाएगा। वहीं 17 फरवरी को सिटी स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों को राणा प्रतापनगर स्टेशन से संचालित किया जाएगा। 

इस दौरान गाड़ी संख्या 59610 चित्तौड़गढ़ से उदयपुर सुबह 8:46 बजे आएगी, 59606 बड़ी सादड़ी-उदयपुर सुबह 9:06 बजे आएगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 59607 उदयपुर-बड़ी सादड़ी 10:58 बजे और गाड़ी सख्या 19606 उदयपुर-मदार सुबह 11:28 बजे रवाना होगी। चारों ट्रेन 12 से 17 फरवरी तक राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से ही संचालित होगी।  

वहीँ उदयपुर सिटी स्टेशन पर 17 फरवरी को पूरा ब्लॉक लेने की संभावना है। ऐसे में 17 फरवरी को सुबह से शाम तक करीब 20 ट्रेन राणा प्रताप नगर स्टेशन से संचालन किया जाएगा।

आपको बता दे की रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के ट्रैक नंबर 9 और 10 को उमरडा साइड से जोड़ा जाएगा। प्लेटफार्म नंबर 9 वर्तमान में राणा प्रतापनगर साइड से जुड़ा हुआ है, जबकि प्लेटफार्म नंबर 10 किसी भी ओर से कनेक्ट नहीं है। अब दोनों प्लेटफार्म को उमरड़ा लाइन से जोडने की तैयारी है। इससे 9 नंबर ट्रैक पर दोनों ओर से ट्रेन आकर खड़ी हो सकेगी और निकल सकेगी। वहीं ट्रैक नंबर 10 पर एक उमरड़ा की ओर ट्रेन आकर खड़ी हो सकेगी। इससे स्टेशन की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों के संचालन की विशेष व्यवस्था की है। 17 फरवरी को यार्ड की दो लाइन को फ्री रखेंगे। यहां चार ट्रैक हैं। सिटी रेलवे स्टेशन से भी स्टाफ मांगा है। अधिक गाडियां आने पर देबारी, खेमली और उमरड़ा में भी रैक खड़े किए जा सकते हैं।