Udaipur Times, Railway News: उदयपुर से चलने वाली उदयपुर मंदसौर-उदयपुर ट्रेन सितंबर अक्टूबर माह मे उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल पर राणा प्रताप नगर-मावली जंक्शन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते आंशिक रद्द रहेगी। Indian Railways
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। Indian Railways
आंशिक रद्द रेल सेवाएं
गाड़ी संख्या 59835, मंदसौर - उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 26 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह राणा प्रताप नगर तक ही संचालित होगी अर्थात राणा प्रताप नगर -उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Mandsor-Udaipur Express
गाड़ी संख्या 59836, उदयपुर सिटी- मंदसौर रेल सेवा दिनांक 26 सितंबर 2026 से 3 अक्टूबर 2026 तक उदयपुर सिटी के स्थान पर राणा प्रताप नगर से संचालित होगी अर्थात उदयपुर सिटी -राणा प्रताप नगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Udaipur- Mandsor Express
गाड़ी संख्या 59835, मंदसौर- उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 15 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली जंक्शन तक ही संचालित होगी अर्थात मावली जंक्शन -उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Mandsor-Udaipur Express
गाड़ी संख्या 59836, उदयपुर सिटी -मंदसौर रेल सेवा दिनांक 15 सितंबर 2026 से 25 सितंबर 2026 तक उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली जंक्शन से प्रस्थान करेगी अर्थात उदयपुर सिटी- मावली जंक्शन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। Udaipur- Mandsor Express