उदयपुर मंदसौर 17 फरवरी को आंशिक रद्द रहेगी

दोहरीकरण कार्य हेतु यह रेलसेवा नीमच- मंदसौर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी

 | 
Udaipur Train Update

उदयपुर 10 फ़रवरी 2025। पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के रतलाम-नीमच रेलखण्ड के हर्कियाखाल-मल्हारगढ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु दिनांक 17 फ़रवरी 2025 को ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क निरीक्षक अशोक चौहान बने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण उदयपुर सिटी-मंदसौर -उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 17.02.25 को आंशिक रद्द रहेगीः- 

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाडी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा जो दिनांक 17 फ़रवरी 2025 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह नीमच तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा नीमच- मंदसौर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News