उदयपुर मैसूरु एक्स्प्रेस 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी
Udaipur Times, Railway News: राजस्थान से दक्षिणी भारत के लिय चलने वाली उदयपुर-मैसूरु एक्स्प्रेस समेत तीन रेलगाड़ियां दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा तोलहणसे यार्ड में तकनीकी कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। Indian Railways
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं इस प्रकार है। Indian Railways
गाड़ी संख्या 19667, उदयपुर सिटी-मैसूरु रेल सेवा जो दिनांक 21 सितंबर 2026 और 5 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हुब्बली-बल्लारी-गुंतकल-धर्मवरम-बेंगलुरु होकर संचालित होगी। इस दौरान यह रेल सेवा दावणगेरे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। Udaipur Mysuru Humsafar Express
गाड़ी संख्या 22497, श्री गंगानगर-तिरुचिरापल्ली रेल सेवा जो दिनांक 21 सितंबर 2026 और 5 अक्टूबर 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हुब्बली-बल्लारी-गुंतकल-धर्मवरम-कृष्णराजपुरम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा हरिहर, दावणगेरे, बिरूर, अरसीकेरे, तुमकुरु और बानसवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। Sri Ganganagar-Tiruchirapalli Express
रेगुलेट रेल सेवा
गाड़ी संख्या 16588,बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस जो दिनांक 22 सितंबर 2026 एवं 6 अक्टूबर 2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 01 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी। Bikaner Yashwantpur Express