उदयपुर-मैसूर हमसफर एक्सप्रेस का मावली स्टेशन पर ठहराव

मावली के यात्रियों को मिलेगी सुविधा 
 | 

उदयपुर 15 फरवरी 2026। यात्रियो की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 19667/19668 उदयपुर-मैसूर-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस का अजमेर मंडल के मावली स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

1. गाड़ी संख्या 19667 उदयपुर-मैसूर रेलसेवा जो दिनांक 16 फ़रवरी 2026 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह  मावली स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 21:33/21:35 बजे ठहराव करेगी।

2. गाड़ी संख्या 19668 मैसूर - उदयपुर रेलसेवा जो दिनांक 19 फ़रवरी 2026 को मैसूर से प्रस्थान करेगी वह  मावली स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 02:03/02:05 बजे ठहराव करेगी।

आपको बता दे की गाड़ी संख्या 19667 उदयपुर-मैसूर हमसफ़र एक्सप्रेस सप्ताह के प्रत्येक सोमवार उदयपुर से रात 8:50 (20:50) बजे रवाना होकर तीसरे दिन बुधवार दोपहर 3:00 (15:00) बजे मैसूरु पहुँचती है। 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19668 मैसूर - उदयपुर हमसफ़र एक्सप्रेस सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार मैसूरु से सुबह 10:05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन शनिवार अल सुबह 3:10 बजे उदयपुर पहुँचती है। 

मार्ग में यह ट्रेन मावली, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम जंक्शन, वड़ोदरा जंक्शन, सूरत, वसई रोड (मुंबई), कल्याण जंक्शन, पुणे जंक्शन, सांगली, मिराज जंक्शन, बेलगावी, हुबली जंक्शन, दावणगेरे, KSR बेंगलुरु, मांड्या में ठहराव करती है।