उदयपुर से कोलकाता, मुंबई, दिल्ली के लिए मिल सकती है 3 नई फ्लाइट्स

जानें संभावित शेड्यूल और कनेक्टिविटी अपडेट
 
 | 

उदयपुर 23 सितंबर 2025। उदयपुर से कोलकाता के लिए नवंबर माह से नई फ्लाइट शुरू हो सकती है।  आगामी विंटर शेड्यूल में यह शहर भी जुड़ सकता  है।  

कोलकाता-उदयपुर वाया मुंबई संभावित शेड्यूल 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पाइस जेट द्वारा कोलकाता से सुबह 5:20 बजे रवाना होगी जो वाया मुंबई होकर उदयपुर 10:20 बजे पहुंचेगी। हालाँकि उदयपुर से कोलकाता वापसी के लिए अभी फ्लाइट नहीं दी गई है।

मुंबई-उदयपुर के लिए भी नई फ्लाइट का संभावित शेड्यूल  

मुंबई के लिए स्पाइस जेट की नई फ्लाइट मुंबई से सुबह 8:55 बजे रवाना होकर 10:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी वहीँ उदयपुर एयरपोर्ट से दोपहर 3:55 (15:55) बजे होकर शाम 5:55 (17:55) बजे मुंबई पहुंचेगी। 

दिल्ली-उदयपुर के लिए नई फ्लाइट का संभावित शेड्यूल 

दिल्ली-उदयपुर के लिए स्पाइस जेट की नई फ्लाइट उदयपुर से सुबह 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:10 (13:10) बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से यह फ्लाइट दोपहर 1:45 (13:45) बजे रवाना होकर दोपहर 3:15 (15:15) बजे उदयपुर पहुंचेगी।

आपको बता दे की अभी वर्तमान में उदयपुर के समर शेड्यूल के मुताबिक उदयपुर से जयपुर, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल और इंदौर के लिए उड़ान भरी जाती है। अगर कोलकाता जुड़ता है तो उदयपुर से एक और शहर के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध हो सकेंगी। उदयपुर एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल नवंबर माह से लागू होगा।