उदयपुर न्यू जलपाईगुड़ी और उदयपुर कामाख्या 31 मार्च तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी
तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
उदयपुर 31 जनवरी 2025। पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे द्वारा कटिहार-मुकुरियां स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 19602, न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 3 फ़रवरी 2025, 10 फ़रवरी 2025, 17 फ़रवरी 2025, 24 फ़रवरी 2025, 3 मार्च 2025, 10 मार्च 2025, 17 मार्च 2025, 24 मार्च 2025 व 31 मार्च 2025 को न्यूजलपाईगुडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मुकुरियां -कुमदपुर-कटिहार होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामाख्या रेलसेवा जो दिनांक 3 फ़रवरी 2025, 10 फ़रवरी 2025, 17 फ़रवरी 2025, 24 फ़रवरी 2025, 3 मार्च 2025, 10 मार्च 2025, 17 मार्च 2025, 24 मार्च 2025 व 31 मार्च 2025 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग मुकुरियां -कुमदपुर-कटिहार होकर संचालित होगी।