उदयपुर से नोएडा के लिए फ्लाइट 30 अप्रैल से


उदयपुर से नोएडा के लिए फ्लाइट 30 अप्रैल से 

उदयपुर एयरपोर्ट पर संभावित समर शेड्यूल जारी- 9 शहरों के लिए 20 फ्लाइट्स

 
Udaipur-Noida flight

उदयपुर 11 अप्रैल 2025 । डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट ने अपना संभावित समर शेड्यूल जारी किया है। यह समर शेड्यूल 30 मार्च 2025 से 25 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस शेड्यूल में कुल 9 शहरों के लिए 20 फ्लाइट्स होंगी। गौरतलब है कि वर्तमान में विंटर शेड्यूल चल रहा था। ये अक्टूबर से लेकर मार्च तक रहता है। इसमें करीब 9 शहरों के लिए उड़ानें थीं।

नोएडा के लिए भी फ्लाइट

उदयपुर से नोएडा के लिए प्रतिदिन इंडिगो की एक फ्लाइट का संचालन होगा।  नोएडा से इंडिगो की फ्लाइट 15:50  बजे उदयपुर पहुंचेगी जबकि उदयपुर से 16:10 बजे नोएडा के लिए रवाना होगी।  

समर शेड्यूल में सबसे अधिक 5-5 उड़ानें दिल्ली और मुंबई की हैं। वहीं, बेंगलूरू और जयपुर के लिए 3-3, इसके बाद अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर, हैदराबाद और नोएडा के लिए 1-1 उड़ानें हैं। 

जाने पूरा समर शेड्यूल-30 मार्च 2025 से 25 अक्टूबर 2025 तक

जयपुर-उदयपुर  

इंडिगो - सप्ताह में प्रतिदिन जयपुर से सुबह 7:30 बजे, शाम 19:30 बजे प्रतिदिन उदयपुर पहुंचेगी, वहीँ इंडिगो की फ्लाइट रविवार को सुबह 11:30 बजे जयपुर से उदयपुर पहुंचेगी

उदयपुर-जयपुर 

इंडिगो - सप्ताह में प्रतिदिन उदयपुर से सुबह 8:20 बजे और शाम को 19:50 बजे रवाना होकर जयपुर पहुंचेगी। वहीँ इंडिगो की फ्लाइट रविवार को दोपहर 13:55 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी।

दिल्ली-उदयपुर  

अलायन्स एयर - सोम, बुध, शुक्र और शनि को दिल्ली से रवाना होकर शाम 18:10 बजे उदयपुर पहुंचेगी।  
इंडिगो - सप्ताह में प्रतिदिन दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 11:10 बजे और 15:20 बजे  उदयपुर पहुंचेगी। 
एयर इंडिया- सप्ताह में प्रतिदिन दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12:35 बजे, 14:45 बजे उदयपुर पहुंचेगी।  

उदयपुर-दिल्ली 

अलायन्स एयर - सोम, बुध, शुक्र और शनि को उदयपुर से शाम 18:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। 
इंडिगो - सप्ताह में प्रतिदिन उदयपुर से दोपहर 13:05 बजे एवं शाम को 20:00 बजे  दिल्ली के लिए रवाना होगी। 
एयर इंडिया- सप्ताह में प्रत्येक दिन दिल्ली से दोपहर 13:00 एवं 15:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। 

उदयपुर-मुंबई 

इंडिगो - सप्ताह में प्रतिदिन उदयपुर से सुबह 8:10 बजे, शाम 19:50 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। 
एयर इंडिया- सप्ताह में प्रतिदिन उदयपुर से सुबह 11:55 बजे, दोपहर 14:20 बजे और शाम 16:35 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।  

मुंबई-उदयपुर 

इंडिगो - सप्ताह में प्रतिदिन मुंबई से सुबह 7:40 बजे, शाम 19:05 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 
एयर इंडिया- सप्ताह में प्रतिदिन मुंबई से सुबह 11:10 बजे, दोपहर 12:45 बजे एवं 15:55 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 

उदयपुर-अहमदाबाद 

अलायन्स एयर - सप्ताह में सोम, बुध, शुक्र और रविवार को उदयपुर से 15:40 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। 

अहमदाबाद-उदयपुर 

अलायन्स एयर - सप्ताह में सोम, बुध, शुक्र और रविवार को अहमदाबाद से 15:15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 

उदयपुर-बेंगलुरु 

इंडिगो - सप्ताह में प्रतिदिन उदयपुर से सुबह 9:50 बजे बेंगलरू के लिए रवाना होगी।   
एयर इंडिया- सप्ताह में प्रतिदिन उदयपुर से दोपहर 13:55 बजे बेंगलरू के लिए रवाना होगी

बेंगलुरु-उदयपुर 

इंडिगो - सप्ताह में प्रतिदिन बेंगलुरु से सुबह 9:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 
एयर इंडिया- सप्ताह में प्रतिदिन बेंगलुरु से दोपहर 13:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 

उदयपुर-भोपाल 

इंडिगो - सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को उदयपुर से सुबह 11:35 बजे भोपाल के लिए रवाना होगी। 

भोपाल-उदयपुर 

इंडिगो - सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को भोपाल से सुबह 10:50 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 

उदयपुर-हैदराबाद 

इंडिगो - सप्ताह के प्रतिदिन उदयपुर से सुबह 10:00 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होगी। 

हैदराबाद-उदयपुर 

इंडिगो - सप्ताह के प्रतिदिन हैदराबाद से रवाना होकर सुबह 9:25 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 

उदयपुर-इंदौर 

इंडिगो - सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार को उदयपुर से शाम 16:20  बजे रवाना होगी।  

इंदौर-उदयपुर 

इंडिगो - सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार को इंदौर से रवाना होकर शाम 15:40 बजे पहुंचेगी। 

उदयपुर-नोएडा 

इंडिगो - सप्ताह में प्रतिदिन उदयपुर शाम 16:10 बजे नोएडा के लिए रवाना होगी 

नोएडा-उदयपुर 

इंडिगो - सप्ताह में प्रतिदिन नोएडा से रवाना होकर15:50 बजे उदयपुर पहुंचेगी। 

नोट: उक्त प्रस्तावित समर शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अनुसार है। इसमें आवागमन/प्रस्थान के समय और अन्य बदलाव संभव है। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal