राणाप्रतापनगर स्टेशन पर लूप लाइन डालने से उदयपुर रेल यातायात प्रभावित


राणाप्रतापनगर स्टेशन पर लूप लाइन डालने से उदयपुर रेल यातायात प्रभावित

उदयपुर से आने जाने वाली रेलसेवाएं आंशिक रद्द/रीशड्यूल रहेगी

 
Udaipur Train Update

उदयपुर 5 फ़रवरी 2025। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के राणाप्रतापनगर स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- 

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 59610, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 11 फ़रवरी 2025 को चित्तौडगढ से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 11 फ़रवरी 2025 को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  3. गाडी संख्या 59835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 11 फ़रवरी 2025 को मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 59836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 11 फ़रवरी 2025 को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  5. गाडी संख्या 19605, मदार- उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 11 फ़रवरी 2025 को मदार से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  6. गाडी संख्या 59605, उदयपुर सिटी-बडी सादडी रेलसेवा दिनांक 11 फ़रवरी 2025 को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  7. गाडी संख्या 59608, बडी सादडी - उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 11 फ़रवरी 2025 को बडी सादडी से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  8. गाडी संख्या 59609, उदयपुर सिटी-चित्तौडगढ रेलसेवा दिनांक 11 फ़रवरी 2025 को उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  9. गाडी संख्या 59606, बडी सादडी - उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 6 फ़रवरी 2025 से  8 फ़रवरी 2025 तक बडी सादडी से प्रस्थान करेगी वह मावली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  10. गाडी संख्या 59607, उदयपुर सिटी- बडी सादडी रेलसेवा दिनांक 6 फ़रवरी 2025 से 8 फ़रवरी 2025 तक उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 59610, चित्तौडगढ-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 6 फ़रवरी 2025 से 8 फ़रवरी 2025 तक चित्तौडगढ से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। 
  2. गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवा जो दिनांक 6 फ़रवरी 2025 से 8 फ़रवरी 2025 तक उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। 
  3. गाडी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 11 फ़रवरी 2025 को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। 
  4. गाडी संख्या 12964, उदयपुर सिटी-हज़रत निज़ामुद्दीन रेलसेवा जो दिनांक 11 फ़रवरी 2025 को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। 
  5. गाडी संख्या 79403, असारवा-चित्तौडगढ रेलसेवा जो दिनांक 11 फ़रवरी 2025 को असारवा से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal