विश्व प्रसिद्ध ट्रेवल-लेजर की मेगजीन की रैकिंग में उदयपुर 7 वें स्थान पर

झीलें इमारतें व लोककलाएं पर्यटकों को खूब पंसद आए

 | 
ट्रेवल एंड लेजर मैग्जीन के वर्ष 2020 की दुनिया के टॉप 25 शहरों में से उदयपुर ने टॉप 10 में पर अपना नाम हासिल किया है वहीं जयपुर ने 14 वें स्थान में अपना मुकाम बनाया हैं। 

उदयपुर विश्व के सबसे खबुसुरत शहरो में तो शामिल हैं ही अब यह दुनिया में विश्व प्रसिद्ध ट्रेवल-लेजर की मेगजीन की रैकिंग में 10 बेहतरीन शहरों में उदयपुर ने 7 वें नबंर पर अपना मुकाम हासिल किया हैं। पहले स्थान पर वियतनाम को दुनिया का सबसे खुबसुरत शहर माना गया है। 

ट्रेवल एंड लेजर मैग्जीन के वर्ष 2020 की दुनिया के टॉप 25 शहरों में से उदयपुर ने टॉप 10 में पर अपना नाम हासिल किया है वहीं जयपुर ने 14 वें स्थान में अपना मुकाम बनाया हैं। 

आपको बता दें कि यह रैकिंग पर्यटन के लिए दुनिया की मशहुर ट्रेवल प्लस लेजर मैग्जीन ने जारी की है। इसके लिए मैग्जीन ने पिछले दिनों दुनिया भर के अपने रीडर्स और पर्यटकों से सर्वे कराया था। जिसमें भारत के दो शहर उदयपुर और जयपुर ने अपनी जगह बनाई। उदयपुर का स्कोर जहां 88.49 है, वहीं जयपुर ने 87.87 स्कोर प्राप्त किया। 

वहीं इस मैग्जीन के के पाठकों और पर्यटको ने सर्वे में अपने फीडबैक में बताया कि झीलों की नगरी बेहद पसंद आती है। झीलों को लेकर परस्पर एक दूसरे से जुड़े होना और झीलों को लेकर यहां के लोगों का लगाव काफी सकून देता है। जो भी इन झीलों को देखता वो भी इसमें समा जाता है। उदयपुर की यही खासियत है कि जो भी यहां पर्यटन आता है उसका यहां से जाने का मन नहीं करता वो इस झीलों की नगरी का हो जाना चाहता है। 

इसके अलावा उदयपुर की एतेहासिक इमारतें और महल पर्यटन को बेहद पंसद आते है। वहीं यहां के लोगों का स्वभाव पारस्परिक संस्कृति भी दिल को लुभाते है। उदयपुर पर्यटको के लिए पसंदीदा वीआईपी वेडिंग डेस्टीनेशन भी बन चुका है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News