उदयपुर रतलाम रेलसेवा 25 जनवरी से 5 फरवरी तक रद्द रहेगी

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 | 
udaipur ratlam train

रेलसेवाऐं आंशिक रद्द रहेगी

उदयपुर 24 जनवरी 2022 । पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मण्डल पर निम्बाहेडा-निम्बाहेडा ‘सी’ केबिन पर दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें आंशिक रद्द रहेगी 

आंशिक रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.    गाडी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 25.01.22 से 05.02.22 तक रतलाम के स्थान पर चित्तोडगढ स्टेशन से संचालित होगी, अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम-चित्तोडगढ स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2.    गाडी संख्या 19328, उदयपुर सिटी-रतलाम रेलसेवा दिनांक 25.01.22 से 05.02.22 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा चित्तोडगढ स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चित्तोडगढ-रतलाम स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News