3 अक्टूबर से उदयपुर-रतलाम ट्रेन का संचालन शुरु

रतलाम-उदयपुर ट्रेन का संचालन 2 अक्टूबर से 

 | 
Mavli Marwar train

उदयपुर सहित आसपास के जिलों से रतलाम की तरफ जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को सुविधा

कोरोना काल में डेढ़ साल से बंद रतलाम से उदयपुर और उदयपुर से रतलाम के बीच ट्रेन का संचालन 2 अक्टूबर को फिर से शुरु किया जा रहा है। इस ट्रेन के संचालन शुरु करने से उदयपुर सहित आसपास के जिलों से रतलाम की तरफ जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन पहले की तरह ही नियमित संचालित होगी। रतलाम-उदयपुर ट्रेन संख्या-09327 का संचालन रतलाम से 2 अक्टूबर को किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 09328 का उदयपुर सिटी से संचालन 3 अक्टूबर को शुरु होगा। ट्रेन संख्या - 09327 02 अक्टूबर को शाम 04:45 बजे रतलाम से रवाना होकर 05:03 बजे जावरा, 05:38 बजे दलौदा, 05:51 बजे मन्दसौर, 06:10 बजे पिपलिया, 07:11 बजे नीमच, 07:34 बजे जावद रोड, 07:47 बजे निम्बाहेड़ा, 08:35 बजे चित्तौड़गढ़, रात 9:35 बजे कपासन, रात 09:53 बजे फतहनगर, 10:06 बजे मावली जंक्शन, 11:01 बजे राणाप्रतापनगर होते हुए रात 11:45 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 09328 की उदयपुर सुटी से रवानगी 3 अक्टूबर को रात 01:30 बजे होगी। यह ट्रेन 01:37 बजे राणाप्रतापनगर, 02:10 बजे मावली जंक्शन, 02:25 बजे फतहनगर, 02:44 बजे कपासन, 03:41 बजे चित्तोड़गढ़, 04:15 बजे निम्बाहेड़ा, सुबह 04:28 बजे जावद रोड, सुबह 04:46 बजे नीमच, 05:33 बजे पिपलिया, 05:47 बजे मन्दसौर, 06:04 बजे दलौदा, 6:52 बजे जावरा होते हुए सुबह 8 बजे रतलाम पहुंचेगी। ट्रेन 14 कोच की होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News