उदयपुर रतलाम एक्सप्रेस को भोपाल तक विस्तार करने की मांग

सांसद की जनसुनवाई में मिले प्रस्ताव 

 | 
udaipur-ratlam-train-extension-demand

उदयपुर 7 मार्च 2026। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने शनिवार को जिला परिषद स्थित सांसद सेवा केंद्र में जनसुनवाई की जिसमें रेलवे की मांग को लेकर भी परिवाद दिए गए। उदयपुर रतलाम गाड़ी का समय परिवर्तन और भोपाल तक विस्तार देने की मांग व दक्षिण भारत के लिए नवीन रेलवे की मांग की गई। 

यह सुझाव मिले 

अजमेर-सियालदह- अजमेर (वाया-पारसनाथ सम्मेट शिखर तीर्थ स्थल) रेल प्रतिदिन अजमेर स्टेशन पर 11 घंटे खड़ी रहती है इसे उदयपुर तक बढाया जाए जिससे आस पास के जिलों के हजारों जैन धर्मावलंबियों को भी तीर्थ यात्रा का फायदा मिल सकता है। 

लोक-शक्ति एक्सप्रेस यह प्रतिदिन मुंबई-अहमदाबाद मुंबई के बीच चलती है। सुबह 04.20 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। शाम को 20.45 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करती है, यानी यह लगभग 16 घंटे से ज्यादा अहमदाबाद में खड़ी रहती है। 

तलाम-उदयपुर-रतलाम एक्सप्रेस (19327/19328) जो प्रतिदिन रतलाम उदयपुर-रतलाम के बीच चलती है जो शाम को 23.35 बजे उदयपुर पहुंचती है और मध्यरात्रि 01.35 बजे उदयपुर से रतलाम के लिए प्रस्थान करती है। इस ट्रेन ट्रेन में यात्रियों की ऑक्यूपेंसी हमेशा लगभग शून्य रहती है। यह ट्रेन बिना यात्रियों के हमेशा ही लगभग खाली चलती है। यदि इस ट्रेन के उदयपुर से प्रस्थान का समय प्रातः 6 बजे कर दिया जाए और भोपाल तक विस्तारित कर दिया जाए तो उपयोगी रहेगा।

#Udaipur #RajasthanNews #UdaipurNews #RailwayNews #IndianRailways #MannalalRawat #TrainExtension #RatlamUdaipurTrain #BhopalRailway #RajasthanRailway #UdaipurDevelopment

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News