उदयपुर-रतलाम रेलसेवा 27 से 29 जुलाई तक आंशिक रद्द रहेगी

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
 | 
Udaipur ratlam

उदयपुर 24 जुलाई 2024। रतलाम मण्डल के नामली-बरायला चौरासी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के  अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पष्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं आंशिक रद्द रहेगी

गाडी संख्या 19328, उदयपुर-रतलाम एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 27 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 तक उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह नीमच स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा नीमच-रतलाम स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

गाडी संख्या 19327, रतलाम-उदयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 तक रतलाम के स्थान पर नीमच से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा रतलाम-नीमच स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News