उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का कांधला स्टेशन पर ठहराव

उत्तरप्रदेश के शामली ज़िले में स्थित है कांधला स्टेशन
 | 
Kandhla station

उदयपुर 13 मार्च 2024 ।  रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर- योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा का आगामी आदेशों तक कांधला स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 19609, उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14 मार्च 2024 से उदयपुर से प्रस्थान करेगी वह उत्तरप्रदेश के शामली ज़िले के कांधला स्टेशन पर सुबह 04.32 बजे पहुंचेगी और सुबह 04.34 बजे वहां से प्रस्थान करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News