भारी बारिश के कारण उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा प्रभावित
जाने अन्य रद्द/आंशिक रद्द रेलसेवा
| Updated: Jul 13, 2023, 21:28 IST
उदयपुर 13 जुलाई 2023 । उत्तर रेलवे के दिल्ली स्थित यमुना ब्रिज पर भारी बारिश के कारण पानी भराव हो जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 19609, उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 13.07.23 को उदयपुर से प्रस्थान की है, वह अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.07.23 को योगनगरी ऋषिकेश के स्थान पर अजमेर (15.07.2023) से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19031, अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 13.07.23 को अहमदाबाद से प्रस्थान की है, वह जयपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद रेलसेवा जो दिनांक 13.07.23 को योगनगरी ऋषिकेश के स्थान पर जयपुर (14.07.2023) से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा योगनगरी ऋषिकेश-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से
- गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर दिनांक 13.07.2023 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम दिनांक 14.07.2023 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 14724, भिवानी-कानपुर दिनांक 13.07.2023 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 14723, कानपुर-भिवानी दिनांक 13.07.2023 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली दिनांक 13.07.2023 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज दिनांक 14.07.2023 को रद्द रहेगी।
