उदयपुर ऋषिकेश 20 Sept को परिवर्तित मार्ग से चलेगी

दिल्ली-शाहदरा के मध्य नये यमुना ब्रिज पर तकनीकी कार्य

 | 
Udaipur Train

उदयपुर 20 सितंबर 2025 । दिल्ली मंडल के दिल्ली-दिल्ली शाहदरा रेल खंड के मध्य ब्रिज नंबर 249 के स्थान पर नये यमुना ब्रिज पर तकनीकी कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 1960 9 उदयपुर सिटी -योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली- दिल्ली शाहदरा के मध्य परिवर्तित मार्ग वाया दक्षिण लाइन होकर संचालित होगी। 

गाड़ी संख्या 15091, दौराई -टनकपुर रेल सेवा जो दिनांक 20.09.25 को दौराई से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय रोहिल्ला -नई दिल्ली- तिलक ब्रिज -साहिबाबाद होकर होकर संचालित होगी।  (दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।)

रेगुलेट रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 19031, साबरमती -योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 20.09.25 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।