उदयपुर ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 7 ट्रिप का विस्तार
Udaipur Times, Railway News: आगामी त्यौहारों पर बढ़ते यात्री भार एवं यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 07 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। Udaipur Rishikesh Weekly Express
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09609/09610, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में उदयपुर सिटी से 14.10.26 से 24.11.26 तक (7 ट्रिप) तथा योगनगरी ऋषिकेश से दिनांक 15.10.26 से 25.11.26 तक (7 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है। Udaipur Rishikesh Weekly Express
नोटः- उपरोक्त रेलसेवा का मार्ग के अन्य स्टेशनों पर संचालन समय व ठहराव यथावत् रहेगा। Indian Railways