उदयपुर शालीमार रेलसेवा 18-19 दिंसबर के रहेगी रद्द
नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
उदयपुर 15 दिसंबर 2021। उदयपुर से कोलकाता रुट पर चलने वाली उदयपुर शालीमार रेलसेवा नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के चलते 18 और 19 दिसंबर को रद्द रहेगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मण्डल पर रूपोंद-झलवारा रेलखण्ड के मध्य तीसरी लाईन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क निरीक्षक अशोक चौहान ने बताया की उपरोक्त कार्य के कारण अजमेर मंडल से संबंधित निम्न रेलसेवाऐं रद्द रहेगी
रद्द रेलसेवायें
1. गाडी संख्या 20971, उदयपुर-शालीमार रेलसेवा दिनांक 18.12.21 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 19.12.21 को रद्द रहेगी।