उदयपुर शालीमार रेल 15-16 को रद्द रहेगी

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 | 
udaipur shalimar

उदयपुर 8 जनवरी 2022 । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मण्डल पर जैतहरी-छुल्हा रेलखण्डों के मध्य स्थित छुल्हा स्टेशन पर तीसरी लाइन डालने हेतु नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस  कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल  पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी। 

1.    गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी- शालीमार  रेलसेवा दिनांक 15.01.22 को रद्द रहेगी। 
2.    गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 16.01.22 को रद्द रहेगी।

कुछ रेलसेवाओं का मार्ग के स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन

रेलवे द्वारा कुछ रेलसेवाओं मार्ग के स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से संबधित  निम्न रेलसेवाओं का मार्ग के स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है:- 

1.    गाडी संख्या 20824, अजमेर-पुरी द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा जो दिनांक 20.01.22 से अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा औगुल स्टेशन पर 10.35 बजे के स्थान पर 10.25 बजे आगमन कर 10.37 बजे के स्थान पर 10.27 बजे प्रस्थान कर, ढेकानाल स्टेशन पर 11.35 बजे के स्थान पर 11.25 बजे आगमन कर 11.37 बजे के स्थान पर 11.27 बजे प्रस्थान करेगी। 

2.    गाडी संख्या 19615, उदयपुर सिटी-कामख्या रेलसेवा जो दिनांक 17.01.22 से उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा कानपुर अनवरबंज स्टेशन पर 11.35 बजे के स्थान पर 11.20 बजे आगमन कर 11.40 बजे के स्थान पर 11.22 बजे प्रस्थान कर, कानपुर सेट्रंल स्टेशन पर 11.55 बजे के स्थान पर 11.45 बजे आगमर कर 12.05 बजे के स्थान पर 11.50 बजे प्रस्थान करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News