उदयपुर शालीमार 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक रद्द

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 | 
Indian Railways
रेलसेवाएं रद्द रहेगी

उदयपुर 21 नवंबर 2023। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मण्डल पर शाहडोल-रूपोंद-न्यू कटनी जं. रेलखण्डों के मध्य स्थित चंदिया रोड स्टेशन पर तीसरी लाईन डालने हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रद्द रहेगी:- 

1.    गाडी संख्या 20971, उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.11.23 व 02.12.23 को रद्द रहेगी।  
2.    गाडी संख्या 20972, शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.11.23 व 03.12.23 को रद्द रहेगी।  
3.    गाडी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.11.23 व 03.12.23 को रद्द रहेगी।  
4.    गाडी संख्या 18214, अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 27.11.23 व 04.12.23 को रद्द रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News